जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने बसना विधानसभा के बीएलओ क... - CG Sandesh

जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने बसना विधानसभा के बीएलओ को किया सम्मानित

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है।

जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये बसना विधानसभा के बीएलओ कांति बाई पारेशर एवं वालेंटियर श्री गोपीनाथ चौधरी को मतदान केंद्र कोटगढ़ में 764 मतदाताओं का शत प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण किया।

उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विनय लंगेह द्वारा कलेक्टर कक्ष में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील पिथौरा के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें