सरायपाली : विधान सभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव
सरायपाली विगत दिनांक 22/11/25 को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन सरायपाली में हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा बाई पटेल अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी पटेल एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार पटेल जी,जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर,लोकनाथ बरी, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश पटेल,बिहारी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सामूहिक खेल में कबड्डी, खो खो, बालीबाल,व्यतिगत खेल में 100 मीटर,400 मीटर दौड़,गोला फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद,लंबी कूद,बैडमिटन आदि रहा। इस खेल महोत्सव में 5 जोन तोरेसिंहा, सरायपाली,भोथलढीही, मोहदा,नगर पालिका सरायपाली के विजयी प्रतिभागी सम्मिलित रहे।प्रतिभागी बालक और बालिका वर्ग में जोश जबरदस्त था।इस खेल महोत्सव में सुश्री अनुपमा आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली, दिनेश कुमार यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका सरायपाली,विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, मेश्राम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली, विकास खंड शिक्षा कार्यालय सरायपाली से ए बी ई ओ दीवान, बी आर सी कार्यालय से देवानंद नायक, सरायपाली के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिसमे विजयि टीम कबड्डी 14 से 19 बालक जोन तोरेसिन्हा, उप विजेता जोन बड़े सजापाली,बालिका वर्ग जोन बड़ेसाजा पाली, उप विजेता जोन तोरेसिन्ह।19 से 24 में बालक वर्ग जोन बड़े सजापाली उप विजेता जोन तोरेसिंहा,बालिका में जोन बड़े सजापाली उप विजेता जोन तोरेसिंहा। खो खो 14 से 19 बालक जोन ग्रामीण सरायपाली, उप विजेता जोन भोथलडीही बालिका वर्ग जोन मोहदा, उप विजेता जोन बड़े सजापाली 19 से 24 बालक में जोन ग्रामीण सरायपाली उप विजेता जोन भोथलडीही।
बालीबाल 14 से 19 बालक वर्ग जोन मोहदा, उप विजेता जोन तोरेसिंहा बालिका वर्ग जोन भोथलडीही उप विजेता जोन तोरेसिंहा 19 से 24 बालक वर्ग जोन मोहदा, उप विजेता जोन बड़े सजापाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास खंड क्रीड़ा प्रभारी लखेश्वर भोई सहित सभी स्पोर्ट्स शिक्षक का विशेष योगदान रहा।मंच का सफल संचालन राजाराम पटेल और अनिल पटेल के द्वारा किया गया।