विदेशी मदिरा दुकान में बियर लेने युवक के साथ मारपीट.
महेन्द्रा शो रूम बागबाहरा में हेड मिस्त्री का काम करने वाले भरत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 22 अगस्त 2019 को लगभग रात्रि 8 बजे जब वह विदेशी मदिरा दुकान में बियर लेने गया था ठीक उसी समय भट्ठी के धमेन्द्र व राजा के साथ पैसे के लेन देन की बात को लेकर अश्लील गाली गालौच करते जान से मारने की धमकी देते हुये वहां पर रखे बांस के डण्डे को उठाकर मारा गया जिससे भरत वहां पर गिर गया. उसके बाद राजा ने भी उसे सिर में उसी डण्डे मारा तब किसी तरह वह वहां से भागकर दर्द के कारण रोहित चखना सेन्टर के पास जाकर सो गया. इस धक्का मुक्की से भरत का पर्स एवं मोबाईल हाथ से गिर गया जिसके बाद डायल 112 के वाहन से उसे शासकीय अस्पताल बागबाहरा ईलाज हेतु लाया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें