जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की बैठक सम्पन्न, प्रगति और उपल... - CG Sandesh

जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की बैठक सम्पन्न, प्रगति और उपलब्धियों पर की गई चर्चा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उनकी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक सभापति स्वास्थ्य समिति कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में एवं सदस्य नैन पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने विभाग द्वारा संचालित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, नवजात गहन चिकित्सा इकाई, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, पुनरीक्षित टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया। 

नीलू धृतलहरे जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने समस्त कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों की जानकारी प्रदान किया। बैठक में समस्त जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य समिति ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें