CG : सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत, कार चालक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़। बुधवार सुबह 9 बजे अटल चौक में हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में दो मासूम छात्रों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया। अटल चौक में चक्का जाम आंदोलन के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वाहन चालक को पहले से ही गिरफ्तार किया हुआ था। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को बचाने वाले को भी गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। अंततः आरोपी को सहयोग करने वाले के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर चक्का जाम आंदोलन खत्म हुआ।
तहसील मुख्यालय सरिया में आज बुधवार सुबह 9 बजे अटल चौक के पास सड़क घटना में 7 वर्षय दो मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ब्रेजा वाहन चालक ने आगे से बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। बाइक में दो मासूम बच्चे बैठे थे। इस दौरान दोनों बच्चों को गंभीर चोट लगी तथा बाइक सवार बच्चों के चाचा को भी चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया। जहां सरिया अस्पताल में ही हर्षित पटेल 7 वर्ष कक्षा दूसरी की छात्र की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिया पटेल 7 वर्ष कक्षा पहली की रायगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह ब्रेजा वाहन के चालक के घोर लापरवाही मनमानी के कारण दो मासूम स्कूली बच्चों की मौत से सरिया अंचल में शोक व्याप्त है।
प्रतिदिन की भांति आज भी सरिया से लगे ग्राम बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल अपने भतीजा हर्षित पटेल एवं प्रिया पटेल को सरिया के रास्ते पुजारीपाली भारत माता पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रहा था। कि तभी रास्ते में अटल चौक सरिया के पास उक्त घटना हुई। घटना इतनी जबरदस्त था कि और कई लोगों के जान जा सकता था। लेकिन एन वक्त पर सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़े होने से कई लोगों की जान बच गई। और ब्रेजा वहां पहले बाइक को ठोकर मारने के बाद ट्रैक्टर में जाकर टकरा गई। यदि ट्रैक्टर नहीं होता तो और कई लोगों के जान जा सकते थे उसे वक्त ट्रैक्टर के आगे कई लोग एक इटली के दुकान में इटली नाश्ता कर रहे थे। इस तरह की लापरवाही की घटना से सरिया में दो मासूम बच्चों की मौत होने से सरिया अंचल शोक में डूबा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अटल चौक में वाहन चालक को सहयोग प्रदान करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के मांग को लेकर चक्का जाम आन्दोलन किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और समझाइए देने के बाद अंतत चक्काजाम आंदोलन खत्म किया।
बता दें कि हर्षित पटेल अपने माता-पिता की इकलौते से संतान हैं। इसी तरह प्रिया पटेल भी घर की लाडली बेटी है थी। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीण बरपाली से सरिया पहुंच गए और ठोस कार्रवाई की मांग करने लगे। जहां पुलिस प्रशासन के आश्वासन देने के बाद चक्का आंदोलन खत्म किया। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि अटल चौक ,गांधी चौक, एवं पेट्रोल पंप चौक तथा भटली चौक के पास पुलिस की ड्यूटी स्कूल समय में लगाई जाए। ताकि कोई भी वाहन चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाएं। बता दे कि एक माह के अंदर सरिया में सड़क दुर्घटना में यह तीसरी घटना है। जिसमें चार लोगों की जान चली गई हैं।