महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया धान उपार्जन केंद्र... - CG Sandesh

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया धान उपार्जन केंद्र बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग एवं जोबा का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी कार्य की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज बिरकोनी, आछोला, तुमगांव, भोरिंग और जोबा उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, गुणवत्ता परीक्षण, किसानों की सुविधा तथा सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से जायज़ा लिया।

कलेक्टर  लंगेह ने उपार्जन केंद्रों में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी किसान को अनावश्यक देरी या परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। 

इस दौरान उन्होंने तौल कांटे एवं स्टैक यार्ड की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता की पुष्टि की। नमी मापने की मशीन की कार्यप्रणाली की जाँच की।कलेक्टर ने ऑनलाइन पंजीयन सूची एवं टोकन व्यवस्था की समीक्षा की तथा खरीदी डेटा को समय पर पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की भी जाँच की ट्रक लोडिंग और परिवहन व्यवस्था को तेज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश/सीलन की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने कहा। किसानों के लिए पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि धान खरीदी सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संचालित हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, संबंधित तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी, मार्कफेड प्रबंधक एवं उपार्जन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें