CG : ठेकेदार ने जहर खाकर कर ले आत्महत्या, कर्ज से था परेशान  - CG Sandesh

CG : ठेकेदार ने जहर खाकर कर ले आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

रायपुर / तिल्दा-नेवरा। तिल्दा समीपस्थ ग्राम छतौद में आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक संदीप साहू ने ठेकेदारी करने के लिए कर्ज लिया था। वही कार्य की रकम नहीं मिलने से मजदूरों को पेमेंट नहीं कर पा रहा था। इसके चलते लगातार तगादा किया जा रहा था।

परिजन का कहना है कि पैसे नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी। एक बार संदीप के साथ मारपीट भी हो चुकी है। परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने तिल्दा-नेवरा थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मृतक संदीप साहू पिता ख़बल लाल साहू के घर में मजदूर पिता और मजदूर पत्नी और चार छोटे छोटे बच्चे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक संदीप ने ठेकदारी के लिए गांव के युवक से कर्ज लिया था। कुछ राशि लौटा भी दिया था। मृतक संदीप को गांव में महतारी चौक निर्माण ठेकेदारी का काम मिला था। इसके कारण लोग परेशान कर दबाव बना रहे थे। तीन चार लोगों से कर्ज लेने की बात भी ग्रामीणों ने बताई है। इससे मृतक लगातार परेशान था। वही उधार लिए लोगों के लगातार तगादे से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने न्याय के लिए पुलिस थाना तिल्दा नेवरा में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी रामकांत तिवारी ने कहा कि जांच चल रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें