महासमुंद : केंद्र प्रभारी पथरला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ... - CG Sandesh

महासमुंद : केंद्र प्रभारी पथरला, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिरदा में अस्थाई रूप से पदस्थ

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। शासन द्वारा जारी धान खरीदी नीति की कंडिका 4.2 के अनुसार धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लैम्प्स के माध्यम से किया जाना है तथा कंडिका 20.7 के अनुसार समस्त व्यवस्था एवं कार्यवाही कलेक्टर के निरीक्षण एवं नियंत्रण में संपन्न की जानी है।

इसी क्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रखने हेतु पिथौरा के पथरला धान उपार्जन केंद्र प्रभारी प्रहलाद प्रधान को वर्तमान खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए उनके दायित्वों से पृथक करते हुए विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रायपुर शाखा पिरदा में धान खरीदी अवधि तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें