महासमुंद : वन चेतना केंद्र कोडार में रजत जयंती वाटिका का निर... - CG Sandesh

महासमुंद : वन चेतना केंद्र कोडार में रजत जयंती वाटिका का निर्माण

रजत जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के निर्देशन में आज ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वन चेतना केंद्र, कोडार में किया गया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में रजत जयंती वाटिका का निर्माण किया गया। 

इस अवसर पर गोविन्द सिंह उपवनमंडलाधिकारी महासमुन्द के मार्गदर्शन में सियाराम कर्माकर परिक्षेत्र अधिकारी महासमुन्द, गैंदराम जांगड़े सरपंच ग्राम पंचायत कौंआझर, कुमार सिंह पटेल सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बांसकुड़ा, श्यामकुमार ध्रुव उपसरपंच ग्राम पंचायत कौंआझर, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी के नाम सिंदूरी प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में लखिया मांडले, सतीष पटेल, दीपक शर्मा, कौशल आडिल, रूपा चतुर्वेदी, रवि जोशी, उपेन्द्र सिदार, भूपेन्द्र दास, हीरामन साहू, मनोज देवांगन, वन चेतना केन्द्र, कोडार के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें