महासमुंद : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल: BOB फुलझर श... - CG Sandesh

महासमुंद : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल: BOB फुलझर शाखा ने वितरित किए ₹7 लाख के नारीशक्ति ऋण

बैंक ऑफ बड़ौदा, फुलझर शाखा ने आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के स्वयं सहायता समूहों की तीन सदस्यों को “नारीशक्ति ऋण योजना” के तहत कुल ₹7.00 लाख के ऋण वितरित किए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋण से लाभान्वित होने वाली महिलाएँ इस प्रकार हैं—

1. श्रीमती पद्मिनी यादव – ₹1.00 लाख

2. श्रीमती कान्ती – ₹4.00 लाख

3. श्रीमती चन्द्रिका कैवार्त – ₹2.00 लाख

शाखा प्रबंधन के अनुसार, इन ऋणों से क्षेत्र की महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय का विस्तार करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में सीधी मदद मिलेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा, फुलझर शाखा ने इसे महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया है। शाखा ने सभी सहयोगियों एवं संबंधित संस्थाओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें इस योजना से जोड़ने में सहयोग दें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें