ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह ने बसना में महिला के परिवार से ठग... - CG Sandesh

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह ने बसना में महिला के परिवार से ठगे 15 लाख रुपये, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप के नाम पर बसना की एक महिला के परिवार से करीब 15 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर 04 बसना निवासी पुष्पा पुष्टी, जिसने अपने पति अरुण पुष्टी के साथ शहीद वीर नारायण सिंह चौक, मेन रोड पर डेली नीड्स एवं चाय दुकान संचालित करती हैं, ने लिखित आवेदन में बताया कि उनके पति को बसना निवासी आदिल खान और सद्दाम हुसैन उर्फ मोनू ने ऑनलाइन क्रिकेट एप्स में पैसा दोगुना करने का लालच दिया।

पीड़िता के अनुसार शुरुआत में आरोपियों ने छोटी राशि पर उनके पति को जीत का पैसा लौटाया, जिससे विश्वास बढ़ा। इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से मैच की जानकारी भेजकर अधिक पैसे लगाने का दबाव बनाना शुरू किया। आरोपियों के बहकावे में आकर पीड़िता के पति ने लगातार ऑनलाइन क्रिकेट में पैसे लगाए और रकम फोनपे से आरोपियों के नंबरों पर भेजी।

पीड़िता ने बताया कि धीरे-धीरे आरोपियों ने “मैच हारने” का बहाना बनाकर पैसा वापस करना बंद कर दिया। सट्टे में भारी नुकसान होने पर पीड़िता के पति ने फोनपे बिजनेस लोन, एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड, तथा पर्सनल लोन सहित लगभग 8.70 लाख रुपये का कर्ज भी ले लिया और कुल 15 लाख रुपये से अधिक राशि ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगा दी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उनके पति को लालच देते रहे, जिससे वह उनके जाल में फंसते गए। पैसे लौटाने की मांग करने पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी, जिसके बाद पीड़िता ने थाना बसना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजीज खान, आदिल खान और सद्दाम हुसैन के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें