महासमुंद : ग्राम पटेवा में निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक ... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम पटेवा में निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

सोमवार को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटेवा में निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उन्होंने निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य का पूरा जायजा लेते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने ही हिदायत दी।

बता दें कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत महासमुंद विधानसभा के कुल 5 गांव को दो चरणों में स्वीकृति मिली है। इनमें तीन गांव झलप, पटेवा और खट्टी को पहले चरण में स्वीकृति मिली। दूसरे चरण में ग्राम बिरकोनी और ग्राम भोरिंग में महतारी सदन को मंजूरी मिली। इनमें से ग्राम खट्टी में महतारी सदन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा झलप और पटेवा में निर्माण कार्य जारी है। सोमवार को पटेवा में निर्माणाधीन महतारी सदन का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बना रही है। निरीक्षण में उन्होंने अभी तक हुए कार्य एवं शेष कार्य संबंधी जानकारी अधिकारी से ली। इस दौरान भाजपा नेता पवन पटेल, रमेश साहू, संदीप घोष, सुनिल पटेल, टीकाराम पटेल, प्रकाश पटेल, शरद मराठा सहित अन्य उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें