60 वर्षीय किसान नोहरसाय ने बेचा 55.20 क्विंटल धान, प्राप्त ह... - CG Sandesh

60 वर्षीय किसान नोहरसाय ने बेचा 55.20 क्विंटल धान, प्राप्त होगी 1,30,768.8 रुपए की राशि

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम परचा निवासी 60 वर्षीय किसान नोहरसाय राजवाड़े (पिता- जगन राजवाड़े) ने साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया।

किसान नोहरसाय ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.1080 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 55.20 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 1,30,768.8 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खेती, कर्ज भूगतान एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें