महासमुंद : वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह आयोजित - CG Sandesh

महासमुंद : वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह आयोजित

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में रजत जयंती वर्ष 2025 के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा आज अनुदानित स्वैच्छिक संस्था शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित आसियाना वृद्धाश्रम, दलदली रोड नयापारा, महासमुंद में वरिष्ठजन एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में 19 वरिष्ठजन, 20 दिव्यांगजन, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं संस्थागत कर्मचारियों सहित कुल 62 प्रतिभागी शामिल हुए। उपस्थित वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी को श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन उप संचालक समाज कल्याण महासमुंद संगीता सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वैच्छिक संस्था के अध्यक्ष मनोज साहू, परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण सुनीता तिर्की, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संस्थान के स्टाफ उपस्थिति रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें