ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नयी दिल्ली। भाजपा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दें कि नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी है। नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब अटकलें लग रही है कि नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ प्रभारी पद से मुक्त किया जा सकता है। उनके बदले में जल्द ही नये प्रभारी की नियुक्ति होगी।

 




इधर नितिन नवीन की कार्यकारी अध्यक्ष पद हुई यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमताओं में विश्वास को दर्शाती है। बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें