4 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया.
बागबाहरा पुलिस ने 25 अगस्त 2019 को जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार खुसरूपाली जंगल के पास में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. जहाँ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कर चार व्यक्तियों को पकड़ा. पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल पिता कमलेश सिंह उम्र 22 साल, प्रेम शंकर पिता मनीराम साहू उम्र 23 साल, सुरेश पिता रतनू गोड उम्र 34 साल, दयालाल पिता रतिराम साहू उम्र 35 साल बताया गया है. पुलिस ने बताया है कि कुछ लोग पुलिस को आते देख मौके से भाग गये. तथा पकडे गये आरोपियान के पास से 2550 रूपये एवं फड से 1150 रूपये कुल नगदी रकम 3700/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर अपराध धारा 13 जुआ एक्ट पर कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें