CG : डांस को लेकर हुए विवाद में नाबालिगों ने चाकू गोदकर की य... - CG Sandesh

CG : डांस को लेकर हुए विवाद में नाबालिगों ने चाकू गोदकर की युवक की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सतनाम चौक में जयंती समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीतिल खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डांस करने को लेकर नीतिल खरे की कुछ नाबालिगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।



हमले से नीतिल खरे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें