महासमुंद : विधायक ने मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं विधायकों को भेंट की पंचांग
महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्रियो एवं विधायकों को पंचांग भेंट किया। बता दें कि विधायक सिन्हा विगत 9 वर्षों से पुरोहितों को पंचांग प्रदान करते हुए आए हैं। इस वर्ष वें इसे वृहद स्तर पर करने जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय को पंचांग भेंट किया। साथ ही सभी विभागों के मंत्रीगण को भी पंचांग भेंट किया। इसके अलावा विधायकगणों को भी पंचांग भेंट किया।
इसी प्रकार विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को महासमुंद के नगर पुरोहित पं पंकज तिवारी सहित अन्य पुरोहितों को भी पंचांग भेंट किया। साथ ही पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नगर पुरोहित पं पंकज तिवारी से धार्मिक विषयों पर मार्गदर्शन भी लिया। साथ नगर में धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की।
अन्य सम्बंधित खबरें