news-details

महासमुंद : विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता भोरिंग संपन्न

मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में दिनांक 21 दिसंबर को विकासखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन ग्राम पंचायत भोरिंग, विकासखंड महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में कबड्डी, दौड़ एवं गोला फेंक तथा महिला वर्ग में रस्साकशी, दौड़ एवं गोला फेंक जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विकासखंड के विभिन्न ग्रामों एवं यूथ क्लबों से आए युवाओं ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लीला साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत भोरिंग), जनकु साहू सरपंच प्रतिनिधि भोरिंग, डॉ. सुनील भोई, शिक्षक परमानंद साहू, मुक्षय साहू(हमर पुरखा संस्था) वेदप्रकाश, सतीश कुमार तथा मेरा युवा भारत से अशोक चक्रधारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि लीला लोकेश्वर, सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। वहीं मेरा युवा भारत से अशोक चक्रधारी ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं आगे बढ़ने हेतु उचित अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहा की पुरुष वर्ग: कबड्डी: प्रथम महासमुंद, द्वितीय छपोराडीह, तृतीय – जय मां चंडी बिरकोनी 200 मीटर दौड़: प्रथम अक्षय विशाल (भोरिंग), द्वितीय प्रकाश खैरवार (कुहरी), तृतीय पूनम साहू (अछोला) गोला फेंक: प्रथम आशीष सोनवानी (भोरिंग), द्वितीय बोधराम (भोरिंग), तृतीय सूर्यकांत साहू(भोरिंग) महिला वर्ग: रस्साकशी: प्रथम बेलसोंडा, द्वितीय भोरिंग, तृतीय बिरकोनी युवा मंडल 100 मीटर दौड़: प्रथम प्रांजली साहू, द्वितीय ममता धीवर (भोरिंग), तृतीय प्रियंका साहू गोला फेंक: प्रथम विजेता जोशी (भोरिंग), द्वितीय मेघना चंद्राकर, तृतीय डिगेश्वरी साहू सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही यूथ क्लबों की टीमों को खेल सामग्री भी वितरित की गई।

प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में डॉ. सुनील भोई, डोलेश होता ,रामेश्वरी दीवान, सेवन साहू, अभिषेक पाल धीवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रासेयो स्वयं सेवक दिनेश कुमार साहू, भूपेश कुमार, पवन साहू,राहुल साहू गौतम साहू जूगेश्वर साहू पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विष्णुराम पाईक एवं उमेश सेन का विशेष सहयोग रहा।अंत में डॉ.सुनील भोई ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर के रूप में ये आयोजन किया गया एवं सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य सम्बंधित खबरें