सरायपाली : बस यात्री मनमाने किराए से परेशान, परिवहन विभाग नह... - CG Sandesh

सरायपाली : बस यात्री मनमाने किराए से परेशान, परिवहन विभाग नहीं दे रहा ध्यान

बसों में किराया सूची की जानी चाहिए चस्पा

सरायपाली से रायपुर जाने वाली बसों द्वारा मनमानी किराया वसूले जाने से यात्री परेशान हैं। लोगों को किराए की सही जानकारी नहीं होने के कारण बस वाले यात्रियों से मनमर्जी किराया वसूल रहे हैं। यात्रियों को दूरी के हिसाब से कितनी राशि भुगतान की जानी है, इसकी सटीक जानकारी होनी चाहिए।

बस यात्रियों ने बताया कि अलग–अलग बस वाले उतनी ही दूरी के लिए अलग-अलग किराया वसूल रहे हैं। अधिक किराया के बारे में पूछने पर बस वाले एसी बस का हवाला देते हैं।


बस में यात्रा कर रहे एक भूतपूर्व सैनिक ने हमें अपनी टिकट साझा करते हुए बताया कि 14 नवम्बर को वे सरायपाली से पिथौरा जाने साई बस क्रमांक CG 04 NW 7968 में बैठे। कंडक्टर ने उन्हें 100 रुपए का टिकट दिया, जब उन्होंने दूरी के अनुसार कितनी राशि ली जाती है इसकी जानकारी मांगी तो कंडक्टर ने उन्हें बस से उतारने की धमकी दी।

उसके बाद वे 5 दिसम्बर को फिर सरायपाली से बसना तक अपने एक दोस्त के साथ 'प्रीत' बस क्रमांक CG 06 HG 9992 में आए तो उनसे 100 रुपए लिया गया। फिर उसी बस से वे अपने दो दोस्तों के साथ बसना से तुमगाँव गए तो पहले तो उनसे 200 रुपए मांगे गए फिर अंत में उनसे 150 रुपए के हिसाब से पैसे लिया गया।

परिवहन विभाग को ऐसे बस वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही सभी बसों में दूरी के अनुसार निर्धारित किराया राशि की सूची चस्पा की जानी चाहिए ताकि यात्रियों से अधिक राशि ना वसूली जा सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें