महासमुंद : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का छत्तीसगढ़ ... - CG Sandesh

महासमुंद : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम

भारत के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 01 जनवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 09ः30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत 09ः55 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 10ः05 बजे सिरपुर हेलीपैड, महासमुंद पहुंचेंगे। 

सिरपुर आगमन के पश्चात केंद्रीय मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस, सिरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस में दोपहर भोज के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 01ः00 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत सर्किट हाउस, सिरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 01ः30 बजे भोरमदेव मंदिर के हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें