news-details

लहसुन खाने से बढ़ती है मर्दाना ताकत ? जानिए सेवन करने का सही तरीका

डेस्क। यह तो आपने सुना होगा कि लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हौ। इसमें कई तरह के कंपाउंड और मेडिकल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसका ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लहसुन का सेवन करने से हार्ट डिजीज के जोखिम को कम किया जा सकता है, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को मेंटेन किया जा सकता है और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। लहसुन का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है, जो संक्रमण और अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। इस तरह देखा जाए, तो हर व्यक्ति को लहसुन को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि लहसुन का सेवन करेन से मर्दाना ताकत भी बढ़ाई जा सकती हे। आइए, जानते हैं कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन कैसे किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन का सेवन करने से स्टेमिना और स्ट्रेंथ को बढ़ावा मिलता है। असल में, लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कि ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और टेस्टेस्टेरोन का स्तर भी बेहतर होता है। हालांकि, इसके फायदों को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि आप इसे सही तरीके से कंज्यूम करें। इस लेख में हम आगे जानेंगे कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन कैसे करना चाहिए।

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं लहसुनलहसुन कच्चा खाएं

जैसा कि इसका जिक्र हमने पहले ही किया है कि लहुसन का सेवन करने से एलिसिन नाम का कंपाउंड प्राप्त होता है, जो कि टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। आप चाहें, तो लहसुन को कच्चा चबाकर खा सकते हैं। इसे निगलने के लिए पानी की मदद ले सकते हैं। हालांकि, सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन किया जना ज्यादा लाभकारी होता है।

 






शहद के साथ खाएं लहसुन

आपने शायद ही कभी सुना हो कि इसका सेवन शहद के साथ किया जा सकता है। लेकिन, विशेषज्ञों की मानें, तो लहसुन को शहद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। दो-तीन लहुसन को चॉप करें और इसमें आधा चम्मच शहद मिक्स कर लें। इन्हें दो से तीन मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद इसे चबाकर खाएं।

खाली पेट खाएं
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए आप लहसुन की एक-दो कली सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इस तरह लहसुन खाने से इसका अधिक प्रभाव नजर आता है। यह सेक्सुअल हेल्थ को इंप्रूव करता है, फर्टिलिटी में सुधार करता है और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर भी असरकारक तरीकों से काम करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह की पुरुषों से संबंधित समस्या पर सिर्फ खाली पेट लहसुन खाना पर्याप्त नहीं होता है। इस संबंध में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सलाद-सूप में शामिल करें
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कई आप लहसुन की मदद से सलाद और सूप भी बना सकते हैं। इस तरह की चीजों को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाकर नियमित रूप से इसका सेवन किया जा सकता है। लहसुन का सेवन करने से बॉडी का टॉक्सिंस निकालने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।

डाइट में लहसुन शामिल करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें-
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में खाएं।
मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।
लहसुन का सेवन करते समय इसके पोर्शन साइज का ध्यान जरूर रखें।
अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और मुंह से बदबू की शिकायत आ सकती है।
कोई मेडिकल कंडीशन हो, तो लहसुन को डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की राय लें।







अन्य सम्बंधित खबरें