बसना : ग्राम पंचायत 30 लाख की लागत से बना रही रागी प्रोसेसिं... - CG Sandesh

बसना : ग्राम पंचायत 30 लाख की लागत से बना रही रागी प्रोसेसिंग यूनिट भवन

बसना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गनेकेरा के आश्रित ग्राम नवागांव में रागी प्रोसेसिंग यूनिट भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना पटल के अनुसार, यह निर्माण कार्य जिला खनिज न्यास (DMF) मद से स्वीकृत है।

इसके लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। सूचना पटल में कार्य प्रारंभ तिथि 15 जुलाई 2025 दर्शाई गई है।

इस रागी प्रोसेसिंग यूनिट से ग्रामीणों को लाभ होगा। उन्हें कृषि आधारित रोजगार प्राप्त होंगे। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें