CG : पहले साथ में पी शराब, फिर चाकू मारकर कर दी दोस्त की ह... - CG Sandesh

CG : पहले साथ में पी शराब, फिर चाकू मारकर कर दी दोस्त की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार रात शराब पीने के बाद चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे (21) की रूप में हुई है। वहीं, काशीराम नगर में रहने वाला दोस्त अभय सारथी (20) गंभीर घायल है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य अपने ही दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। बाद में उनमें वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ।

इसी विवाद में पांच दोस्तों ने घेरकर आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

 

जानिए पूरा मामला

दरअसल, श्याम नगर इलाके में रविवार रात 10 बजे की रात आदित्य अपने दोस्त अभय के साथ लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव, आकाश विश्वकर्मा, दिव्यांश ध्रुव से मिलने पहुंचा था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी।

इस बीच उनमें पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जो वर्चस्व की लड़ाई तक जा पहुंचा। हाथापाई हुई तो लोकेश, रजत, आकाश, दिव्यांश ने आदित्य और अभय पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभय घायल अवस्था में पड़ा रहा। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। चाकूबाजी के बाद स्थानीय लोग गली में पहुंचे तो गली लहूलुहान दिखी। अभय भी खून से लथपथ हुआ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज जारी है।

4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

घटनास्थल पर पुलिस को चप्पल, सिगरेट के पैकेट और संघर्ष के निशान मिले है। पुलिस ने लोकेश, रजत, अनुज, आकाश को गिरफ्तार किया है। जबकि दिव्यांश फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों की उम्र करीब 25 वर्ष से कम बताई जा रही है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें