सरायपाली : गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में लगी आग, धमाकों से ... - CG Sandesh

सरायपाली : गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

आज महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र के छुईपाली स्थित राफेल चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों से भरे महिंद्रा पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

वहीँ स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सोहेला जिले से फायर सेफ्टी सहायता मांगी गई। साथ ही रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके के लिए तलब किया गया, ताकि आग पर जल्द काबू पाया जा सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें