बसना : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में हुआ सप्त शक्ति संगम का आयोजन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में 12 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ. जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती प्रण अक्षर ओम एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिता साहू सचिव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली, अध्यक्षता संध्या भोई प्राचार्या स्व राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय सरायपाली, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी साहू सरपंच संत पाली उपस्थित रहे.
सर्वप्रथम लक्ष्मी के द्वारा सप्तशक्ति प्रस्तावना का वाचन किया गया और इसके पश्चात संध्या भोई के द्वारा उद्बबोधन में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सप्तशक्ति संगम नारियों के सात गुण श्री, मेघा, कृति,स्मृति,वाक्, क्षमा और धृति पर अपना विचार मातृशक्ति के समक्ष रखी और कहां गया कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बेटियों को भी समान अवसर, शिक्षा और सम्मान मिलेगा. बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है अतः नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है. महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की गारंटी है.
इसके पश्चात सरिता साहू के द्वारा कुटुंब प्रबोधन पर अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि कुटुंब प्रबोधन का वर्ग का उद्देश्य परिवार समाज एवं विश्व को एक सूत्र में बांधने का कार्य है. उन्होंने वर्तमान में संयुक्त परिवार के बिखराव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरातन सभ्यता एवं संस्कृति से सीख लेते हुए समस्त प्राणियों को अपने परिवार के समान समझने की आवश्यकता है. कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और माताओं के द्वारा सप्तशक्ति का सुंदर झांकी प्रस्तुत कर अभिनय किया गया जिसमें पार्वती डडसेना लक्ष्मी बाई का, सत्यभामा दुर्गावती का और टिलो बाई यादव छत्तीसगढ़ महतारी का अभिनय किये इसके पश्चात माता के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रश्न का उत्तर बताया गया जिनको तुरंत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात सुमन पंसारी जी के द्वारा अनुभव कथन प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम की अगली कड़ी में कुमारी जानकी दीदी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया.
इस प्रकार कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में कुमारी सावित्री डडसेना के नेतृत्व में सभी माताओं के द्वारा सप्तशक्ति संगम के इस पवित्र अभियान में दृढ़ संकल्प लिया गया.कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्या कुमारी सावित्री के द्वारा किया गया. उक्त कार्यक्रम मैं विद्यालय के प्राचार्य कमल स्वर्णकार, प्रधानाचार्य देवेंद्र सेट एवं समस्त आचार्य एवं दीदीयों का विशेष योगदान रहा.