पिथौरा : ढाबा के आड़ में अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने किया गिर... - CG Sandesh

पिथौरा : ढाबा के आड़ में अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने 19 जनवरी 2026 को मुखबिर की सुचना पर एक आरोपी से करीब 07 लीटर 560 एमएल देशी प्लेन शराब एवं गोवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुढीपार के पास कमलेश ढाबा के आड़ में एक व्यक्ति अवैध रूप से लोगों को शराब पीने के वास्ते बिक्री हेतु रखा है व ग्राहक तलाश रहा है.

जिसपर पुलिस ने मुखबिर की बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम अरूण घरडे पिता बालकिशन घरडे उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 13 पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया गया है.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद बोरी में 30 नग गोवा अंग्रेजी शराब का पौवा 180-180 एमएल वाली, 12 नग देशी प्लेन शराब 180-180 एमएल वाली जुमला 7560 एमएल शराब कीमती 4560 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें