पिथौरा : सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने दर्ज कराई शिकायत
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी नाला के पास 6 माह पूर्व एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.
ग्राम अरंड के निवासी निलभुवन साहू ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 2852 में गांव का जिराखन यादव को पीछे बिठाकर घरेलू काम से पिथौरा गया हुआ था, तथा काम होने के बाद घर वापस आते समय करीब शाम 06:30 बजे जैसे ही खुटेरी नाला के पास पहुंचा तो उसी समय खुटेरी की ओर से मोटर सायकल क्रमांक CG 22 R 8074 का चालक रमेश पटेल के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक एवं खतरनाक तरीके से चला कर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
एक्सीडेंट करने से निलभुवन साहू के बांया पैर में चोटे आयी, एवं मोटर सायकल में पीछे बैठे जिराखन यादव को चोट नही आया, तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को खेमचंद पटेल, कौशल यादव एवं ओमकार सिंह नेताम देखे सुने है.
मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 22 R 8074 के चालक रमेश पटेल पर अपराध धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.