सड़क किनारे अवैध शराब बेच रही महिला पर कार्यवाही, झोले से मिल... - CG Sandesh

सड़क किनारे अवैध शराब बेच रही महिला पर कार्यवाही, झोले से मिला 31 पौवा

मुखबीर से सुचना पर पिथौरा पुलिस ने 29 अगस्त 2019 को बया रोड पर नयापारा जाने वाले मोड़ से पहले एक महिला से अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ज्यूडिशीयल रिमाण्ड पर भेजा है. जानकारी से अनुसार महिला नयापारा रोड पर बाये साईड मोड के पास सफेद रंग के झोला रखे बैठी थी. जहाँ कुछ लोग आवाजाही कर रहे थे जिसे पर संदेश होने से पुलिस ने महिला आरक्षक से पुछताछ करवाया जिसमे महिला ने अपना नाम कुमारी गोस्वामी पति कुमार गिर गोस्वामी बताया. तथा झोला में रखे सामान के बारे मे पुछताछ करने पर महिला ने बताया कि झोले में बिक्री हेतु शराब रखी गई है.


उक्त झोले की तलाशी लेने पर उससे 31 पौवा 180-180 एम एल कि शीशी मे रखी हुई देशी प्लेन शराब जुमला 5580 एम एल कीमत करीबन 1860 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपीया का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया और आरोपीया को ज्यूडिशीयल रिमाण्ड पर भेजा गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें