बसना : जगदीशपुर समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर एफ आई आर दर्... - CG Sandesh

बसना : जगदीशपुर समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान पर एफ आई आर दर्ज

धान उपार्जन केन्द्र जगदीशपुर में समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान द्वारा 650 पैकेट धान कुल 260 क्विंटल समर्थन मुल्य 6,15,940 रूपया एवं कृषक उन्नति योजना राशि 1.90.060 रूपया कुल राशि 8,06,000 (आठ लाख छः हजार) रूपया का गबन करने के संबंध में 23 जनवरी को बसना थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया है। कृषि साख सहकारी समिति जगदीशपुर के कुशाग्र प्रधान द्वारा अपराध धारा 316(5) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जगदीशपुर के धान उपार्जन केन्द्र जगदीशपुर में दिनांक 21/01/2026 को भौतिक सत्यापन एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा द्वारा किया गया ।भौतिक सत्यापन में जगदीशपुर समिति में अब तक खरीदी ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार 58,556.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई जिसमें से 44,430 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है एवं 14,126.40 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्र में प्रदर्शित हो रहा है ।

स्टाक के अनुसार 35,316 पैकेट धान 22 स्टेक पर होना समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के द्वारा बताया गया परंतु भौतिक रूप से स्टेक पर 34,666 पैकेट धान पाया गया। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र जगदीशपुर में 650 पैकेट धान कुल 260 क्विंटल समर्थन मुल्य 6,15,940 रूपया एवं कृषक उन्नति योजना राशि 1,90,060 रूपया कुल राशि 8,06,000 (आठ लाख छः हजार) रूपया का कम होना पाया गया। इस तरह समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के द्वारा जारी धान नीति 2025-26 के विरूद्ध कार्य कर संस्था एवं शासन को क्षति पहुंचाई गयी है । इसे जानबूझकर किया गया कृत्य मानकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जगदीशपुर के समिति प्रभारी कुशाग्र प्रधान के विरूद्ध एफ. आई. आर दर्ज किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें