गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदकों का किया ऐला... - CG Sandesh

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदकों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ के इतने पुलिस अधिकारियों को मिलेगा बड़ा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अफसरों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

छत्तीसगढ़ से रामअवतार सिंह राजपूत को प्रेसिडेंट मेडल से नवाजा गया है। वे वर्तमान में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। लंबे समय से अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। वहीं, इस बार किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं मिला है।

 


इसके अलावा राज्य के 10 सीनियर और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईजी से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक और कमांडेंट स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को कल पुरस्कार मिलेगा

जिन पुलिस अधिकारियों को सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कार मिलेगा उनमें आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी शशि मोहन सिंह,एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा,राजश्री मिश्रा, एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल,मनीषा ठाकुर ,तारकेश्वर पटेल, डीएसपी उनेजा खातून, जयलाल मरकाम और हजारीलाल साहू सम्मानित होंगे ।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें