महासमुंद : सिरपुर महोत्सव की अंतिम तैयारी जोरों पर, इंडियन आइडल फेम कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां
प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।
महोत्सव स्थल पर 105×350 फीट के विशाल डोम का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है, वहीं कलाकारों के लिए 60×30 फीट का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। तीन दिनों में कुल 36 सांस्कृतिक, कला एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर प्रतिदिन महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा।
इंडियन आइडल फेम कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां
लजीज व्यंजनों का फूड कोर्ट, 15 विभागीय स्टॉल
कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण
अन्य सम्बंधित खबरें
ताजा ख़बरें