सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा ... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम

सोमनाथ भोई और उनकी टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की थीम पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। जिसमें मोबाइल का उपयोग वाहन में ना करने, नशा कर वाहन न चलाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

इस मौके पर संकुल समन्वयक के.सी.पटेल, प्रधान पाठक भोजकुमारी निर्मलकर व शाला के सभी शिक्षक उपस्थित थे। सभी को सड़क नियमों का पालन करने की सीख दी गई। जिससे दुर्घटना से सुरक्षित हो सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें