बागबाहरा : जंगल में युवक को निर्वस्त्र कर बनाया अप्राकृतिक संबंध, दी जान से मारने की धमकी
बागबाहरा थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक को पूरी तरह निर्वस्त्र कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया, जिसे उसके द्वारा मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए संबंध बनाया गया. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवक की 02 साल पहले एक ग्रुप के माध्यम से आरोपी से पहचान हुई थी तब से वे व्हाटसप चैटिंग पर बात करने लगे. इसके बाद 02 जनवरी 2026 को प्रार्थी जब ड्यूटी खतम करके रात्रि करीब 08:00 बजे अपने बुआ के घर जा रहा था तो पेट्रोल पंप के पास आरोपी अपने एक अन्य दोस्त के साथ अपने मोटर सायकल मे आया और प्रार्थी को रूकवाकर बोला कि मेरे घर चलो.
जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर उसे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दी गई, और उसे गाड़ी में बैठाकर सुखीडबरी जंगल मे लेकर जाया गया. जहाँ आरोपी ने प्रार्थी के कपड़े को जबरदस्ती खुलवाकर उसे पुरा निर्वस्त्र कर दिया और अपने मोबाईल से फोटो खींचा, और बोला कि किसी को मत बताना नही तो जान से मार दूंगा.
इसके बाद आरोपी प्रार्थी को अपने घर लेकर गया वहां वह एक रात आरोपी के घर मे रूका और सुबह करीब 09:00बजे आरोपी उसे जंगल मे अपनी मोटर सायकल मे बिठाकर ले गया और बोला कि मेरे साथ अप्राक़ृतिक संबंध बनाओ तब प्रार्थी के द्वारा मना करने पर आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाया, फिर आरोपी अपनी गाडी मे बिठाकर उसे घर ले गया तब प्रार्थी ने अपने घर वालो को फोन किया और घर वाले आने के बाद वह अपने घर चला गया.
प्रार्थी ने जान से मारने की धमकी देने के कारण अपने घर वालो को इस घटना के संबंध मे नही बताया, इसके बाद आरोपी लगातार फोन मे संबंध बनाने के लिए बोलता था जिसके कारण परेशान होकर प्रार्थी ने अपनी मां को इस घटना के संबंध मे बताया जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(1)-BNS, 127(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.