बसना : महुआ पेड़ के नीचे 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : महुआ पेड़ के नीचे 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति से करीब 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि ग्राम रामपुर के खेलसाय भारती ग्राम रामपुर पुलिया के पास महुआ पेड़ के नीचे हाथ भठ्ठी की महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है, जिसकी सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया.

घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पुछने पर अपना नाम खेलसाय भारती पिता भरतलाल भारती उम्र 32 वर्ष ग्राम रामपुर थाना बसना का रहने वाला बताया जिसके पास रखे सफेद रंगी प्लास्टिक जरकीन की तलाशी लिया गया जिसमे एक सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन क्षमता 20 लीटर वाली में भरी हाथ भठ्ठी की महुआ शराब करीबन 20 लीटर कीमती 4000 रूपये मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें