सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो में तिथि नेवता भोज का ... - CG Sandesh

सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्रो में तिथि नेवता भोज का आयोजन

31/01/2026 को पूरक पोषण आहार कार्यकम के अतिरिक्त जन समुदाय के सहयोग से महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान मे विभिन्न आँगनबाड़ी केन्द्रों में तिथि नेवता भोजन के माध्यम से अतिरिक्त ' पौष्टिक आहार / भोजन का प्रदाय किया गया । राज्य में तिथि भोजन लागू करने के लिये स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी टिकवेन्द्र जाटवर, परियोजना अधिकारी रामसिंग मिरी के मार्गदर्शन में सरायपाली परियोजना के रूढ़ा सेक्टर के आँगनबाड़ी केंद्रो में तिथि नेवता भोज का आयोजन किया गया ।

जिसके अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्र खम्हारापाली अ मे कार्यकर्ता का जन्मदिवस, रूढ़ा ब मे कार्यकर्ता का जन्मदिवस, पुटका ब मे सहायिका का जन्मदिवस, लिमगाँव मे कृष्णा चौधरी का 6 वर्ष पूर्ण, कोकड़ी मे चंद्र प्रकाश 6 वर्ष पूर्ण होने पर, आँगनबाड़ी केंद्र मे जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी बच्चो के साथ मिलकर जन्म दिन मनाया गया एवं साथ में सभी बच्चों को तिथि नेवता भोज में चावल, दाल, मिक्स सब्जी, टमाटर चटनी, खीर, पूड़ी, बुंदी, केला, मिठाई, जलेबी, वितरण किया गया। तिथि नेवता भोज ग्रहण कर बच्चे खुशी से झूम उठे । इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर दीक्षा बारीक प्रशासनिक प्रभारी सरायपाली, के द्वारा सभी बच्चों को व कार्यकर्ता सहायिका को उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जन्मदिन की बधाई दी एवं तिथि नेवता भोज के लिए धन्यवाद प्रेषित की गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें