सरायपाली : सिंघोड़ा में टीएलएम मेला का आयोजन
संकुल केंद्र सिंघोड़ा (अ) में आज दिनांक 30/01/2026 को संकुल स्तरीय TLM मेला का आयोजन किया गया l इस मेले का मुख्य उद्देश्य कक्षा कक्ष को रुचिकर बनाना और विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों को बेहतर करना, शिक्षकों में नवाचारी शिक्षण सामग्री विकसित करने की क्षमता बढ़ाना था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गैसमोती पटेल प्रभारी प्राचार्य हाईस्कूल सिंघोड़ा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश कुमार मिश्रा एवं संकुल समन्वयक कृष्ण चन्द्र पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार तिवारी ने किया। इस आयोजन में संकुल आश्रित 7 प्राथमिक और 3 उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षकों ने भाग लिया। सभी शिक्षकों ने अपने TLM का प्रदर्शन किया।
हिन्दी में फ्लैश कार्ड, मात्राओं का ज्ञान, गणित में आकृति ज्ञान, जोड़ घटाव किट, विज्ञान में पेड़ पौधे /संतुलित आहार /विटामिन आदि से संबंधित माडल प्रदर्शित किया गया। अधिकांश सामग्री वेस्ट मटेरियल एवं स्थानीय परिवेश में मिलने वाली वस्तुओं का उपयोग कर बनाया गया। यह मेला शिक्षकों के लिए एक दूसरे से सीखने और अपने शिक्षण कौशल को सुधारने का बेहतर मंच साबित हुआ।