सरायपाली : पैकिन में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन - CG Sandesh

सरायपाली : पैकिन में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

31/01/2026को संकुल केंद्र पैकिन में संकुल स्तरीय टी.एल.एम. एवं एफ.एल.एन. मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नोडल प्राचार्य एस.के. पटेल, संकुल समन्वयक बी.सी.साहू के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र पैकिन के अंतर्गत शा.उच्च प्रा.शा.पैकिन,शा.प्रा.क.शा.पैकिन,शा उच्च प्रा शा पुटका,प्रा शा पुटका,शा उच्च प्रा शा रूड़ा,प्रा शा रूड़ा, प्रा शा आकाशखार,प्रा शा बनहरडीह,प्रा शा राफेल,प्रा शा मानपाली,प्रा शा बस्तीपाली एवं प्रा शा डोंगीझरण की सक्रिय सहभागिता रही।

इस कार्यशाला में सभी शिक्षकों द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित अवधारणा पर आधारित सहायक शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य सुशील कुमार पटेल सर द्वारा शिक्षण प्रक्रिया में TLM की उपयोगिता एवं महत्व के बारे बताया गया।साथ ही वरिष्ठ व्याख्याता युधिष्ठिर भोई,पैकिन एवं श्रीमती ज्योति प्रधान प्रधान पाठक द्वारा शिक्षण में टल सामग्री की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। 

इस अवसर पर नोडल प्राचार्य द्वारा सबके स्टॉल की सराहना की गई। मासिक समीक्षा बैठक एवं जलपान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें