news-details

बसना : लड़की से मिलने के लिए गया नाबालिग लड़का हुआ लापता

बसना थाना क्षेत्र में लड़की से मिलने के लिए गया एक लड़का लापता हो गया, जिसके बाद उसके साथियों ने पुलिस में शिकायत कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवया है.

ग्राम सर्वा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को वह अपने साथी करन सागर, दुलेश्वर कर्ष, उद्रेश वर्मा के साथ ग्राम सर्वा थाना कसडोल से दुलेश्वर कर्ष के मोटर सायकल एसपी साईन सीजी 11 बी एफ 0995 में बैठकर ग्राम टुण्डरी डांस कार्यकम देखने आये थे. जहाँ पर उद्रेश वर्मा के द्वारा एक लड़की से बात किया एवं उद्रेश उस लड़की से मिलने जाना है बोलने पर हम चारों ग्राम टुण्डरी से ग्राम जमनीडीह चौकी भंवरपुर मोटर सायकल से आये.

उद्रेस वर्मा अपने अन्य साथियों को रोड के पास छोड़कर उस लड़की से मिलने चला गया और उसके कुछ देर बाद उद्रेश फोन करके बोला कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं और उसके बाद कोई आवाज नहीं आया.

धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि उसके बाद वे जंगल में ढुंढ कर देखे वह अभी तक नहीं मिला, तथा कहां है पता नहीं. जिसका पता तलाश आसपास जंगल व रिश्तेदारों एवं सगा संबंधी में पता करने पर किसी प्रकार पता नहीं चला.

चूंकि गुम बालक नाबालिग होने से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार बालक के अपहृत हो जाने की आशंका पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें