news-details

सरायपाली : मोदी सरकार के विकासोन्मुख केंद्रीय बजट 2026 का भाजपा मंडल बलौदा ने किया भव्य सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बलौदा द्वारा मुख्यालय बलौदा स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में भव्य सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में दिए गए ऐतिहासिक बजट अभिभाषण को प्रोजेक्टर एवं अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के माध्यम से सुनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, जोश और गर्व का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी मंडल बलौदा के मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी  ने किया। उनके साथ संगठन के मजबूत स्तंभ उपाध्यक्ष शारदा तिवारी , उपाध्यक्ष सुभाष प्रधान, महामंत्री गिरीश साहू एवं केंद्र प्रभारी शंकर मेहेर की प्रभावशाली उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को संगठनात्मक मजबूती मिली।

संगठन की रीढ़ माने जाने वाले बूथ अध्यक्षगण – शंकर भोई,  वेदव्यास साव,  दया साव, छोटू प्रधान , विजय बारीक एवं जितेन्द्र प्रधान ने पूरे जोश के साथ सहभागिता निभाई। साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष महेश पटेल , महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मिनी प्रदीप भोई , किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप साहू , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुनील सिदार तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सदरक नंद की सक्रिय मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा समाज के हर वर्ग की सशक्त आवाज़ है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्रीय बजट 2026 कांग्रेस और विपक्ष के भ्रमजाल को तोड़ने वाला, गरीब-किसान-युवा-महिला केंद्रित तथा राष्ट्र निर्माण को गति देने वाला बजट है। यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती देता है, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मोदी सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला है। यह बजट विकास के नाम पर केवल नारे देने वालों और जनता को गुमराह करने वाली राजनीति का करारा जवाब है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्ग को प्राथमिकता दी है और केंद्रीय बजट 2026 इसका सशक्त प्रमाण है। कार्यक्रम में समस्त बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा परिवार के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और “मोदी सरकार जिंदाबाद” के नारों के साथ बजट का स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भाजपा मंडल बलौदा के मीडिया प्रभारी श्री झनक राम मेरी जी द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें