सरायपाली : संकुल केंद्र पझरापाली में टीएलएम मेला का आयोजन - CG Sandesh

सरायपाली : संकुल केंद्र पझरापाली में टीएलएम मेला का आयोजन

31 जनवरी 2026 को संकुल केंद्र पझरापाली में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन संकुल प्रभारी रविकुमार साहू एवं संकुल समन्वयक किशोर कुमार पण्डा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मेला में संकुल के आश्रित सभी 6 प्राथमिक एवं 2 उच्च प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों द्वारा गणित, अंग्रेजी, विज्ञान/पर्यावरण एवं हिंदी विषयान्तर्गत टी एल एम का निर्माण कर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्रभारी रविकुमार साहू ने कहा कि टीएलएम के साथ अध्यापन करने पर कक्षा का वातावरण सरल व रुचिकर लगता है एवं बच्चे उत्साह के साथ अध्ययन में मन लगाते हैं। संकुल समन्वयक किशोर कुमार पण्डा ने टीएलएम निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि टीएलएम के द्वारा विषयों की अवधारणा को सरलतापूर्वक स्पष्ट किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें