news-details

गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट - प्रकाश सिन्हा

प्रस्तुत बजट भाषण को जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने जनअपेक्षाओं के अनुरूप, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेगा।

प्रकाश ने कहा कि बजट में ग्रामीण अधोसंरचना, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बच्चों के पोषण व शिक्षा, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधान इस बजट को जनकल्याणकारी बनाते हैं। पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से गांवों में वास्तविक बदलाव देखने को मिलेगा।

सिन्हा ने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से जनपद पंचायतें शासन और जनता के बीच सशक्त सेतु के रूप में और प्रभावी भूमिका निभाएंगी तथा बसना अंचल सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

“यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक न्याय और संतुलित विकास का संकल्प है। हम संकल्पबद्ध हैं कि बजट की मंशा को धरातल पर उतारकर हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।”


अन्य सम्बंधित खबरें