news-details

सरायपाली : संकुल स्तरीय TLM मेला संकुल बैदपाली

31.01.2026 दिन शनिवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में संकुल स्तरीय TLM मेला का आयोजन किया गया । संकुल के सभी स्कूल जिसमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला बानीगिरोला, शासकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला चकरदा, शासकीय प्राथमिक शाला बैदपाली, शासकीय कन्या आश्रम शाला बैदपाली एवं शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाटा अपने शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ मेला में सम्मिलित हुए। TLM मेला में कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य भोग सिंग भोई के द्वारा की गई मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य गौरी पटेल एवं ग्राम पंचायत बानीगिरोला सरपंच सावित्री दास पंच हेमबाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही ।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवीन पटेल एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के उपस्थित ने TLM मिला के माहौल को और भी उत्साहवर्धक बनाया।

कार्यक्रम के शुभारंभ ज्ञान दायिनी माता सरस्वती के छायाचित्र प्रदीप प्रज्वलित कर पूजन वंदन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए टी एल एम मेला के बारे में बीएस भोई सर जी अपने उद्बोधन में शिक्षण अधिगम सामग्री की आवश्यकता क्यों है ? उसका महत्व क्या है ? बच्चे कैसे इन सामग्रियों के द्वारा अपने शिक्षण शैली को सुधार पाएंगे कैसे शिक्षण पद्धति सरल होगी इसके बारे में बहुत ही सरल रूप से सारगर्भित बातों को बताया गया।उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बहुत ही मेहनत से शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण किया है साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की भूरि भूरि प्रशंसा उनके द्वारा की गई ।और कहा कि आप सब ऐसे ही शिक्षक सामग्रियों का निर्माण करते रहें। साथ ही समन्वयक पी एस बंजारे सर जी द्वारा भी संपूर्ण मेले की कार्य योजना को बताया गया। टी एल एम मेला का संपूर्ण प्रबंधन बंजारे सर जी के द्वारा किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुई वर्षा नन्द सहायक शिक्षक की पूरे संकुल परिवार की ओर से शाल ,श्रीफल,पेन ,डायरी से सम्मान किया गया।

तत्पश्चात हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला की दो व्याख्याता प्रज्ञा शर्मा एवं नेहा ओगरे को पूरे मेले का निर्णायक नियुक्त गया। उसके पश्चात समस्त स्कूलों के शिक्षण अधिगम सामग्री का निरीक्षण किया गया एवं निर्णय गुप्त रखा गया ।

इस कार्यक्रम में सभी बच्चों ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी जिससे सभी ने मेले का भरपूर आनंद उठाया यह मेला बहुत ही शिक्षाप्रद रहा एवं सभी कार्यक्रम सराहनीय रहा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधान पाठक MS बानीगिरोला प्रतिभा चौधरी, प्रधान पाठक दर्राभाटा हृदय राम, पाठक चकरदा कश्यप प्रधान, शिक्षक दीपक मिश्रा , जयप्रकाश साहू सर , शिक्षिकाएं जम्बू पटेल ,लक्ष्मी दीवान, ममता पाणिग्रही,ईश्वरी तिवारी सीता पटेल विजीता प्रधान कमला प्रधान। स्वीपर सुनीता बघेल ओमप्रकाश पटेल एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहे। संचालन वर्षा नंद के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन पश्चात टी एल एम मेले का सफल समापन हुआ। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


अन्य सम्बंधित खबरें