बसना : सागरपाली में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की रजत जयंती पर उपभोक्ताओं का सम्मान
सत्यप्रकाश अग्रवाल, भंवरपुर । छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत परिसर सागरपाली में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत वितरण केंद्र सागरपाली के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को उनकी सजगता और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम के दौरान 5 प्रमुख श्रेणियों में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए जिसमें पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थी, उत्कृष्ट घरेलू उपभोक्ता गैर - घरेलू (व्यवसायिक) उपभोक्ता बीपीएल श्रेणी के जागरूक उपभोक्ता कृषक जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसान विद्युत कर्मियों के संघर्ष को किया याद गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य जनपद पंचायत बसना संतोषी अग्रवाल ने विद्युत कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में बिजली जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए बिजली कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं। उन्होंने उस दौर को भी याद किया जब साधन सीमित थे और कर्मचारी साइकिल पर सीढ़ी लादकर कई किलोमीटर तक सुधार कार्य के लिए जाते थे।
उपसंभाग भंवरपुर के सहायक यंत्री राकेश कुमार बारिक ने उपस्थित जनसमूह को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बारीकियों, स्मार्ट मीटर के फायदों और कृषक जीवन ज्योति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आभार प्रदर्शन मनोज कुमार कनिष्ठ अभियंता सागरपाली द्वारा किया गया। समारोह में पारसमणि पटेल सरपंच दुलारपाली,पूर्व जनपद सदस्य सोहन पटेल और विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भाई-बहन उपस्थित रहे।