महासमुंद : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत... - CG Sandesh

महासमुंद : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया महानदी आरती

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर प्रति दिवस महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया जा रहा है। आज अंतिम दिन इस आध्यात्मिक आयोजन में समापन अवसर के मुख्य अतिथि सांसद  रूपकुमारी चौधरी परिवार सहित शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू , आनंद साहू शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ओ.पी. चौधरी, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट दाऊ लाल चंद्राकर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की आलोकित आभा, जल तरंगों पर झिलमिलाती रोशनी और सामूहिक आरती का भव्य एवं दिव्य दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर गया। संपूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और शांति से परिपूर्ण हो उठा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें