सरायपाली : संकुल केंद्र बाराडोली में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन
विकासखंड मुख्यालय सरायपाली से 15 किलोमीटर की दूरी में स्थित संकुल केंद्र समग्र शिक्षा बाराडोली में संकुल स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी महसमुंद विजय कुमार लहरे,डीएमसी महासमुंद रेखराज शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संकुल प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा तथा संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें संकुल केंद्र बाराडोली के चार प्राथमिक विद्यालय एवं दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा कक्षा अध्यापन के समय टीएलएम का उपयोग किस तरह किया जाता है एवं बच्चों को इससे क्या लाभ मिलते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया उक्त कार्यक्रम में शिक्षकों ने टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई।जिसका निरीक्षण निर्णायक गोपाल प्रसाद बरिहा, तेजकुमारी भोई व्याख्याता हाई स्कूल बाराडोली एवं रमेश पटेल उच्च वर्गीय शिक्षक बाराडोली द्वारा किया गया। प्राथमिक विभाग से टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कविता भोय प्राथमिक शाला कोकड़ी एवं द्वितीय स्थान पर किशन लाल चौधरी प्राथमिक शाला बाराडोली रहे वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर संदीप भोई शिक्षक उच्च प्राथ. शाला पाटसेंद्री एवं चंद्रभानु पटेल शिक्षक उच्च प्राथ. शाला पाटसेंद्री रहे।
इन शिक्षकों को संकुल केंद्र की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की अब यहां प्रतियोगिता विकासखंड स्तर पर आयोजित होगी इसके लिए संकुल प्राचार्य एवं संकुल के समस्त शिक्षकों द्वारा उक्त चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।उक्त टीएम कार्यक्रम में संकुल केंद्र के शिक्षणगण ऋषि कुमार साहू,तरुण कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार साहू,सविता पटेल, राजेंद्र निर्मलकर, चंद्रशेखर पटेल,अनुसूया पटेल एवं शांति नैरोजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन नानदाऊ पटेल प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाराडोली द्वारा किया गया।