महासमुंद : घर में दूसरे के साथ थी पत्नी तभी पहुंच गया पति, ल... - CG Sandesh

महासमुंद : घर में दूसरे के साथ थी पत्नी तभी पहुंच गया पति, लाठी-ईंट से कर दी युवक की हत्या

महासमुंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। शादी समारोह से लौटे नकुल साहू ने अपनी पत्नी को वाकेश साहू (27 वर्ष) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और गुस्से में बेकाबू होकर ईंट और डंडे से हमला कर युवक की हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार, नकुल साहू शादी समारोह में अपने सेठ के साथ गया था। पत्नी ने उसे देर रात घर पर न लौटने का भरोसा कर वाकेश साहू को घर बुला लिया। लेकिन नकुल साहू रात लगभग 11 बजे घर लौट आया और घर के भीतर का दृश्य देखकर गुस्से में आग बबूला हो गया।
 



पुलिस के अनुसार, नकुल साहू ने पहले ईंट से वाकेश साहू के सिर पर वार किया, फिर डंडे से लगातार हमला किया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया।

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह भी देख रही है कि घटना में आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद की भूमिका भी हो सकती है। मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें