CG : तहसील कार्यालय में ACB की रेड, रंगे हाथों रिश्वत लेते ... - CG Sandesh

CG : तहसील कार्यालय में ACB की रेड, रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ाए अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी

जांजगीर चांपा। पामगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान केंद्र के प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

 

ACB की टीम ने मौके पर ही दोनों अधिकारियों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें