news-details

CG: कक्षा 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, खुदकुशी की वजह अज्ञात

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कुथुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंजलि पटेल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी।



मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा और जिंदा होने की उम्मीद में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि अंजलि पटेल मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी और ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें