news-details

बीईओ सरायपाली ने शास.प्राथ. शाला पोडा़पाली एवं पालीडीह का औचक निरीक्षण किया

4  फरवरी 2026 को नवागढ़ संकुल आश्रित शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टीसी पटेल सर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएन दीवान, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली देवानंद नायक, वरिष्ठ प्राचार्य सरायपाली सीएल पुहूप, संकुल समन्वयक खिरोद्र सोनी का आगमन हुआ।

आकर्षक बाह्य वातावरण, सुव्यवस्थित कक्षा-कक्ष, सुलभ प्रिंट रिच, विद्यार्थियों के कक्षागत दक्षता, शैक्षिक-नवाचार, एवं जन समुदाय को जोड़कर शाला विकास हेतु किया जा रहे कार्यों को देखकर निरीक्षण दल ने संस्था प्रमुख पीएन दास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा क्रमशः 9 और 8 का पहाड़ा अबाध गति से सुनाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली आदरणीय टी सी पटेल सर के द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को 50-50 रुपए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।        

शाला में हो रहे शैक्षिक नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए वि.खं.शि.अ. सरायपाली पटेल के द्वारा संस्था प्रमुख को ₹1000 दान राशि प्रदान की गई। साथ ही शास. प्राथ. शाला पालीडीह का औचक निरीक्षण किया। दिशानिर्देश और मार्गदर्शन दिए।


अन्य सम्बंधित खबरें